हजारों गम हैं दुनिया में

मां को याद करके हर गम भूल जाता हूं

उसके चेहरे की खुशी देख

खुशी से फूल जाता हूं ।

उसकी हर याद जेहन में अनमोल थाती है

जीवन के हर मुश्किल पल की एकमात्र साथी है

मां के प्यार और मनुहार का वो सुहाना पल

उसकी मुस्कराहट ही जीवन में सुकून लाती है ।।