माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की सौ वर्षीय मां आदरणीय हीरा बा बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं, हम सभी देश वासी उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं ।

मां की ममता का कोई मोल नहीं है

वह अनमोल है कोई तोल नहीं है

खुद भूखी रही पर ना भूखा रखी

दर दर भटकी मगर ना हारी कभी,

अपने दिल के टुकड़े सा कोई अनमोल नहीं है ।

उसके आंचल में ढेरों पैबंद लगे

सारी जन्नत का सुख उसके आंचल में बसे

उसके कलेजे से चिपट कर जो सुख मिले

सारी कायनात भी फीकी हो ऐसा लगे

आज बीमार है मेरी ममता की देवी

उसके आंचल से लिपट कर मैं रोया अभी

सारी दुनिया की दौलत लुटा दूं उसे

उसके चेहरे पर मुस्कान ला दे अभी ।।