एक सुई भी चुभ जाती है ,
तो दर्द बहुत होता है,
अब तो उपरवाले ने,
अपंग बना दिया तो ,
उसकी इनायत होगी,
हमारे कर्मों का हिसाब,
वही रखता है,
हमारे हर सवाल का,
जवाब वही रखता है ।
उसके फैसले पर एतबार,
करना होगा,
जो भी दिया है स्वीकारना होगा,
इसके पीछे कोई मतलब होगा,
यही निर्णय मेरा मुकद्दर होगा ।।

