हमको नहीं शिकायत जो चोट कर गए
वो मेरे शुभचिंतक जीने का मकसद दे गए ।
मकसद के बिना इंसान बेजान है भाई
चोट खाकर ही पत्थर शिला मूर्ति बन आई ।
इंसान के जज्बात चोट खाकर निखरते हैं
हालात से लड़ने का हुनर तब मिलते हैं ।
चोट को जिसने जीने का मकसद बनाया
इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कराया ।।

