मस्जिद में जाकर वहां की सेवई खाता है

मंदिर का लड्डू भी खाता है

भूखा है भाई

भूख में मजहब कहां समझ आता है ।

मंदिर मस्जिद चर्च गुरुद्वारा

भूखे को तो दो रोटी का गुजारा

वह कहीं भी मिले ,

मजहब तो उनके लिए जो भरे हैं

जिनको रोटी नहीं उनके लिए सब

अच्छा जहां रोटी मिल जाए ।।