मैने जीना सीख लिया
जीवन के हर रंग रूप में जीवन जीना सीख लिया
मैने जीना सीख लिया,
जीने की चाहत में मर मर कर जीना मंजूर नहीं
मायूसी और खामोशी से सब सहना मंजूर नहीं,
अपने हर उदगार का प्रतिकार करना सीख लिया,
मैने जीना सीख लिया ।
अब तो हर चुनौती का सामना खुलकर होगा
नहीं कोई भय रखना है जो होगा तब होगा,
वक्त के हर शै का परिणाम जीना सीख लिया
मैने जीना सीख लिया । मैने जीना सीख लिया ।।


