मैं क्या लिखूं ?

लिखने बैठा मैं क्या लिखूं

अपने आत्मा की आवाज लिखूं,

या समाज का बदलाव लिखूं,

जाति धर्म नफरत लिखूं,

या सियासत का व्यापर लिखूं,

मैं क्या लिखूं ।

अमीरों की अमीरी लिखूं,

या कोरोना की त्रासदी लिखूं,

भूख गरीबी में तडपते अवाम,

की गरीबी लाचारी लिखूं,

या सत्ता की होड की

सियासत लिखूं,

महंगाई की मार से परेशान,

अवाम की आवाज लिखूं,

या नेताओं के वादों की

सौगात लिखूं,

कुछ भी लिखने लायक नहीं,

सब बेमानी है,

यही लोकतंत्र और बदलते

समाज की कहानी है,

सब बेमानी है । सब बेमानी है ।।