मैं जिंदा हूं सबूत देना पड़ता है

हमारे अपनों को भी बताना पड़ता है

जिंदगी तमाम दुर्घटनाओं से जुड़ी है

हर दिन अपने होने का सबूत देना पड़ता है ।

हर सुबह हर शाम बदल जाते हैं हालात

जिंदगी आज बन गई है कांटो का ताज

कांटों के इस जंगल में सफर करते दिन रात

मैं जिंदा हूं सबूत देना पड़ता है ।।