मैं हूं आम इंसान !

जो हर रोज होता है परेशान,

कभी रोटी के लिए कभी रोजगार के लिए

कभी महंगाई से बेहाल,

मैं हूं आम इंसान !

अपनी जरूरतों को पूरा करने की

जद्दोजहद में कभी सड़कों पर कभी

नगर की गलियों में अपने रोजगार का

करते हैं जुगाड,

मैं हूं आम इंसान !

धूप हो गर्मी हो बारिश हो

हर रोज निकल जाते हैं

अपने रोजगार के तलाश में भटकते हैं

हम रोज कुंआ खोदते हैं

रोज पानी पीते हैं

यही है हमारे जीवन का संग्राम

मैं हूं आम इंसान !!!