मेरी तनहाई और मैं आपस में बातें करते हैं
बीते हुए पलों की याद में दिन बिताते हैं
वो भी क्या दिन थे जब स्वच्छंद पक्षी
की तरह विचरण करते थे
पर आज एक बिस्तर में सिमटे उन खट्टी
मीठी यादों के सहारे अपने अकेलेपन
से बातें करते रहते हैं ।
मैं और मेरी तनहाई कभी कभी कुदरत
के निष्ठुर निर्णय पर मुस्कराते हैं
की कब किसका पंख घायल कर एक
चारदीवारी में कैद रहने का फरमान
बेदर्द नियत सुना देती है ।
मैं अपनी तन्हाई को बीते लम्हों की याद में
दिन रात काट लेते हैं ।।
Posted bySahdeosingh21
