आजादी के दीवाने जो मातृभूमि पर शहीद हुए
उनकी कुर्बानी से हम हिंदुस्तानी आजाद हुए
इस माटी के वीर सपूत जिनमे जज्बा था आजादी का
हंसते हंसते कुर्बान हुए एक साहस था एक जज्बा था,
जिनके अदम्य साहस की गाथा इतिहास का स्वर्णिम
काल बना,
इस पावन मिट्टी के कण कण में इन वीरों का लहू सना
नमन है इन वीर सपूतों को जो जन मन में वीरता भरते है
इनके पद चिन्हों का अनुसरण हर वीर सदा करते हैं ।।

