काशी नगरी शिव जी का धाम

देश विदेश से आते दर्शन करने

शिव भक्त तमाम

शिव जी सृष्टि के पालक हैं

शिव जी हैं देव महान

गले में सांपों की माला

जटा से गंगा की अविरल धारा

चंद्र सुशोभित जटा में ऐसे मणि भाल में

जगमग जैसे

डमरू त्रिशूल हाथों में सोहे

नीलकंठ की छवि मोहे

ऐसे हैं मेरे इष्ट महान ।।

Posted bySahdeosingh