मधुशाला के गड़बड़ झाला में

जेल गए मंत्री जी,

ईमानदारी का ढोंग रच रहे

दिल्ली के शिक्षा मंत्री जी,

राजनीति की कैसी नीति है उलझे

भ्रष्टाचार में,

पाठशाला के विकास से मधुशाला के

बवाल में,

अन्ना के सपनों को लेकर राजनीति

में दखल किया,

आम अवाम को इंसाफ मिलेगा

मिलकर सबने कसम लिया,

सत्ता के मद में डूबे हाला गले में अटक गई

मधुशाला के प्याला में जेल की रोटी

सिमट गई ।।