देते हैं दुहाई प्रजातंत्र की राजनेता

गिरफ्तार होते हैं लूट तंत्र में

आजाद भारत की ये कैसी तस्वीर

भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं ने खींची लकीर

अवाम के आंखों में सपने लोकतंत्र के

चुनते हैं जिनको वो बन जाते हैं अमीर

ये सियासत और सत्ता का कैसा घालमेल

घोटालों और घपलों का हो रहा खेल,

जनता को रोटी के चंद टुकड़ों किल्लत

जिंदगी का हर दिन बस मिलती है जिल्लत,

नेताओं के सत्ता की क्या बाजीगरी

लाखों करोड़ों में खेले,

जनता मूक दर्शक है इनकी कारीगरी ।।