लोकतंत्र के नाम पर करते हैं संग्राम

खर्चा ढाई लाख पर मिनट

नेता सब अज्ञान,

माफी राहुल की मुद्दा बना महान

सत्ताधारी दल जिद कर रहा

राहुल गांधी ने किया देश का अपमान,

मोदी अडानी, राहुल गांधी के बवाल में

संसद बना युद्ध क्षेत्र मैदान

पक्ष विपक्ष के बीच मौन खड़ी अवाम ।

लोकतंत्र की गाथा गाते संसद के सम्मान

जनता के रहनुमा हैं सब राजनेता

इनको शत शत बार प्रणाम ।।