आज हम कितने स्वार्थी और
मतलब परस्त हो गए हैं कि
केवल अपने नफे नुकसान
की सोचते हैं ।
एक नाव मे चार दोस्त विहार
कर रहे एकाएक नाव में एक तरफ
छेद होने से पानी आने लगा
दो लोग पानी बाहर निकालने
लगे ।
दो दूसरे तरफ के दोस्त कहने लगे
अच्छा हुआ हमारे तरफ छेद नहीं
है ।
आज के समाज की सोच ही ऐसी
हो गई है ।।

