लेखनी चले तो संदेश दे मानवता को
समाज के मूल्यों से परिचय कराए जनता को,
अपने सोच का पैमाना रखे इस कदर बेहतर
की रचनाकार की रचना पढ़ने में लगे रुचिकर,
भाषा शब्दों की जुगलबंदी से निकले झंकार
संगीत की,
दिलों के हर तार को मंत्रमुग्ध कर दे संगीत
की मधुर धुन,
लेखनी के हर बोल घोलें कानों में रसघोल
बने अमृत रस वाणी यही लेखनी का तोल ।।

