भारत मां की वीर सपूत

लाल बहादुर लाल,

सीधे सादे साधारण थे

जन नायक थे कमाल,

प्रधानमंत्री की कुर्सी से सदा किया

जनता का कल्याण,

दृढ़ निश्चय, पराक्रमी तेजस्वी

की मिसाल ।

जय जवान जय किसान के नारा से

गूंजा हिंदुस्तान ।

भारत मां के वीर लाल को

शत शत बार प्रणाम । शत शत बार प्रणाम।।