कुदरत का कानून अजीब होता है

हमारे कर्मों का हिसाब होता है

वक्त लगता है मगर

फैसला कर्मों का सटीक होता है ।

एक मियाद निश्चित है इंसान को बदलने की

अपने कर्मों पर निगाह करने की

जब अहंकार और दंभ बेलगाम हो जाए

तो कुदरत के कानून का फैसला आ जाए ।।