कुदरत के इस न्याय को अपनाना होगा
जो कुछ घट रहा जिंदगी में स्वीकारना होगा
हर किसी की जिंदगी आसान नहीं भाई
फिर भी हर हालात में जीना ही होगा ।
गुलाब के फूलों में खुशबू भी सुंदरता भी
पर कांटो की चुभन सहकर भी मुस्कराना
होगा
जीवन की नियत भी कुछ इस तरह है
हर चुभन सहकर भी जीना ही होगा ।
जब तक है सांस जीवन से आस जुड़ी है
हर सांस से जीवन की चलती घड़ी है
कब घड़ी बदल जाए
यही जीवन की फुलझड़ी है ।।
Posted bySahdeosingh

