कुछ पाने की जिद में ही इंसान

जुझता रहता है,

सर्दी गर्मी जाड़े में भी कुछ पाने

की जिद रखता है,

भूख प्यास से लड़कर भी जिंदा

रहने की जिद रखता है,

मकसद जब तक ना हासिल हो,

हर हाल में मेहनत करता है ।

जिसने भी जिद ठान लिया कुछ

खास बनने की चाहत का,

लाख मुसीबत आहत करें पर

निर्भीक वो आगे बढ़ता है ।

कुछ पाने की जिद में ही इंसान

जुझता रहता है,

अपने इरादे के जिद में कभी कदम

ना पीछे हटता है ।।