करो शपथ खुद से,

हिम्मत कभी ना हारोगे,

जीवन के हर चुनौती से,

कभी ना पीछे भागोगे,

कदम हमारा जहां पड़ेगा,

अंगद सा ज़म जाएगा,

नहीं डिगेगा अपने पथ से,

अंबर भी झुक जायेगा ।

हौसला बुलंद बनाओ ऐसा,

मंजिल कदमों पर शीश नवाए,

तुम्हारे जज्बे के आगे ,

कांटे पथ के फूल बन जाएं ।

करो शपथ खुद से,

हिम्मत कभी ना हारोगे ।।