कुछ ना कहो

अपने दिल की बातें किसी से ना कहो

गम हो या खुशी या अपनी बेबसी

अपने ही दिल की बातें अपने से कहो

खुद की हिम्मत और विश्वास से

हर मुश्किल का सामना हंस कर सहो

कुछ ना कहो किसी से ना कहो ।

जो दर्द है तुम्हारा तुम ही हो सहारा

अपने ही जज्बे से आसान होगा दर्द तुम्हारा

नियत के आगे कोई ना सहारा

जीवन तुम्हारा सुख दुख तुम्हारा

फिर क्यों किसी का मिलेगा सहारा

कुछ ना कहो , कुछ भी ना कहो ।।