कुछ दर्द की कसक छोड़ जाएगा

२०२१ दिल में कड़वी यादें छोड़ जाएगा,

कोरोना के वीभत्स रूप का हाहाकार,

लोगों की सिसकती जिंदगी का हाहाकार,

कभी भूलेगा नहीं वो हृदय विदारक दृश्य,

लाशों के ढेर से पटा हुआ शमशान

जिंदगियों की चारों तरफ चीत्कार,

नहीं भूलेगा ,

यह दर्द हमेशा दिल में नश्तर की तरह चुभता

रहेगा ।

अब फिर कभी मानवता विवश और लाचार

ना हो , ईश्वर से यही प्रार्थना है ।।

अलविदा २०२१ !