कुछ यादें भुलाई नहीं जाती
भूलने की कोशिश जितनी करो
भुलाई नहीं जाती,
वो मासूम बचपन ना कोई चिंता ना फिकर
मौज मस्ती दुनिया से बेखबर
खाना खेलना मस्ती करना
किसी चीज के लिए जिद करना
रूठना और रूठ कर मां के आंचल
में छिप जाना,
वो यादें जेहन में आती हैं
तो बचपन की यादों में डूब जाते हैं ।।

