कुछ भी नहीं मुश्किल इस जमाने में
जज्बा हो कुछ करने का हुनर आजमाने में
वैसे तो लोग अपने आप में है गाफिल
सारी कोशिश करते दूसरों को बरगलाने में ।।
अपने अपने वजूद के लिए हर कोई फिक्रमंद है
कोशिश करते हुए भी असफलता में बंद है
कोई जरिया नजर आता नहीं
इसलिए बेकारी में भीड़ का हिस्सा बन नारा बुलंद है ।।

