बदल दे खुद का मुकद्दर
हिम्मत तो कर आगे तो बढ़
मुश्किलें आयेंगी तेरे राह में
कोशिश तो कर ।
तूं बार बार हर बार असफल
हो सकता नहीं,
तूं कर्मपथ पर चलता चल
रुक सकता नहीं,
तेरा मुकद्दर साथ होगा विश्वास कर
अपने कर्मपथ पर बढ़ता रह
कोशिश तो कर , कोशिश तो कर ।।

