कहते हैं ” जिंदगी समंदर
में गिरा देती है
तो वक्त तैरना सिखा देता है “
इंसान जब मुश्किल हालात
से घिर जाता है
तो अपने जीवन की सलामती
के लिए पुरजोर कोशिश
करता है
उसकी कोशिश ही मुश्किल हालात
से जीत का अवसर देती है ।
जिंदगी कोशिश का परिणाम है
जीतता है वही जिसके हौसलों
में जान है ।।


