कोई कुछ भी कहे वक्त सबका आता है
जिनको कभी ठुकराता है जमाना
उन पर नाज आता है,
अंधेरों की काली छाया रोशनी रोक नहीं सकती
जुगनू तो अंधेरों में भी चमक बिखराता है ।
इतिहास रचने वाले जमाने की फिकर नहीं करते,
वे तो अपने जुनून में आगे बढ़ते रहते
वो यह हकीकत जानते है
आज नहीं तो कल वे इतिहास में याद किए जायेंगे ।।

