कोई जवाब नहीं मिलता
जब हम उलझे होते हैं किसी उलझनों में,
जिनसे उम्मीद लगाए होते हैं वे भी हाथ
उठा देते हैं मुश्किलों में ।
बस अपने ही हाथों में हल का विकल्प है
किसी के सहारे पर बैठना नहीं मुनासिब,
जो हर कदम पर साथ देने का दम भरते हैं
वे भी दामन बचा लेते हैं मुश्किलों में ।।

