कोई गम इतना भी नहीं कि हम बेदम हो जाएं

हम तो रोज इस गम को सहते हैं,

फिर भी मुस्कान होठों से मरहूम ना हो जाए,

तमाम कांटे उलझे हुए हम आम अवाम

के पांवों में,

लहू रिसता है फिर भी कदम रुकता नहीं,

हम तो हर गम को गले लगाए बैठे हैं

कहीं ये चुभन दूर ना हो जाए ।।