कितने नासमझ हो

जो भूल जाते हो अपने जज्बात को,

जिनके लिए खुद को तपाया

वो भूल गए हर बात को ।

किसी पर एहसान के लिए

कोई काम ना करो

कोई रिश्ते नाते की ना बात करो

जो कुछ किया तुम्हारा फर्ज था,

फिर एहसान की ना बात करो ।

कोई चोट लगे अपनों की तो

दिल में महफूज रखो,

कोई शिकवा ना करो

हर इल्जाम को महसूस करो ।।