किताबों की हर बातें
जिंदगी की हकीकत में सब सच नहीं होती
कलयुग है भाई मुसीबतें कम नहीं होती
सच बोलने वाला सदा बदनाम होता है
सत्य की राह का कठिन अंजाम होता है,
झूठ मक्कारी से ही इंसान नामवान होता है
सच कहूं तो ईमानदार गुमनाम होता है ।
पलट गया है जीवन जीने का हर फलसफा
मुखौटा लगाने वाला ही महान होता है ।।

