ये किताब के पन्ने
इसमें लिखी एक एक इबारतें
जीवन की हकीकत की
खट्टी मीठी बातें
बीते हुए लमहे की गवाह हैं
जिंदगी के गुजरे हर पड़ाव की
प्रतिलिपि हैं ।
जीवन सफर के हर बढ़ते
कदम और उनसे दो चार होते
हालात की पांडुलिपि हैं ।
ये किताब के एक एक पन्ने
मेरी जिंदगी की कहानी है
यही जिंदगी की हकीकत है
यही हर लम्हे की जबानी है ।।

