किताबों के गर्भ में इतिहास का सच
एक एक पन्ना पलटोगे तो जानोगे हर सच
अपने अपने विचारों से इतिहास को बताते हैं
अपने को सच साबित के लिए
जनता को भरमाते हैं
इतिहास को छेड़ना तथ्य को छिपाना
राजनीति की बिसात पर जनता को बरगलाना
किताबों में बीते हुए कल का तथ्य है
किताबें ही ज्ञान देती है क्या सत्य है।
इतिहास हमें इंसानी भूलों की हकीकत
बयां करता है,
अहंकार और अन्याय का परिणाम
बयां करता है ।।

