जिंदगी किताब है जिसके हर पन्ने

पर लिखा जीवन का हिसाब है ,

कब कहां कैसे चलेगा ये हंसी

जीवन सफर,

कौन साथी कौन अजनबी

कौन बनेगा हमसफर ।

हर पन्ने पर लिखी जीवन कृत्यों

की इबारत,

पढ़ना समझना बस में अपने नहीं

यह तो लिखने वाले का अल्फाज ।।