किस्मत ने मेरे साथ बड़ा छल किया है

जब भी कदम बढ़ाया धोखा ही दिया

मंजिल के द्वार पर सदा पहुंचने की कोशिश की

मेरे ही दम को बेदम किया है,

हर बार बार बार मेरे सेहत पर किया वार

अचानक दिया कुछ घाव जो नाकाम किया है

किस्मत ने मेरे साथ सदा छल किया है ।

हिम्मत और हौसला अब टूट रहा है

नियत से विश्वास यूं छूट रहा है

हार कर मेरे वजूद की तौहीन ही होगी

जीत जाने का भरम यूं टूट रहा है ,

जब तक रहेगी सांस यह आस रहेगी

जिंदगी से जंग चलती ही रहेगी,

छोड़ेगे ना युद्धभूमि डटकर लड़ेंगे

मैने भी यही पैगाम दिया है ।।