किसको किसको बांटोगे
सूरज चांद सितारे धरती अम्बर सब एक हैं
इंसान भी एक है ।
जाती धर्म मजहब में खुद को बांट लिया,
पर जो कुदरत ने दिया है
उसे कैसे बांटोगे,
हवा तो एक है जो सबके जीवन की प्राण वायु
पानी एक है जो सबके जीवन की प्यास
धरती एक है जो सबके लिए अन्न देती है
अंबर एक है जो सबके लिए छत है,
हम इंसानों ने तो ईश्वर को बांट दिया पर
उनकी सत्ता को कैसे बांटोगे,
समाज और देश के ठेकेदारों ने इंसानियत
को बांट दिया और अपने सत्ता का
हथियार बनाया ।।

