ख्वाहिशों का समंदर हर इंसान में
उफान मारता है,
जो भयानक लहरों में अपनी किश्तियां
लेकर उतर जाते हैं,
मोती वही पाते हैं,
जो किनारे बैठ कर लहरों को गिनते हैं
उनकी हथेली सदा खाली रहती है,
जीवन मौत का खेल खेलने वालों को याद
किया जाता है,
उनका नहीं जो सपनों के भंवर जाल में जिंदगी
गुजार देते हैं ।
इसलिए कूद जाओ अपने ख्वाहिशों को पूरा
करने,
जीवन के संग्राम में कुछ ना कुछ हासिल होगा
सफलता या सफल होने का हुनर ।।

