ख्वाब मेरे जो पूरे हो ना सके
उन्हें कैसे भूल जाऊं मैं,
एक उलझन में उलझा हूं अबतक
कैसे सुलझाऊं मैं,
लोग कहते हैं बीती बातों को भूल जाना
ही बेहतर होगा,
जो खोया मेरा वजूद मेरे आशियाने में
उसे कैसे फिर पाऊं मैं ,
वैसे तो पाना खोना जीवन सफर
उस सफर में क्या खोया
कैसे खुद को समझाऊं मैं ।।
