हर इंसान की हैसियत के अनुसार
खुशी का पैमाना,
महीने भर नौकरी करने पर जब
पगार आती आम इंसान का खुशी
का ना होता है कोई ठिकाना,
अपने ही मेहनत की कमाई जब जेब
में आती है बुनने लगता है महीने भर
का ताना बाना,
आम इंसान की खुशी वो धनकुबेरों
को नहीं नसीब,
वो दौलत के ढेर पर बैठे होते हैं
पर तनाव उनके जीवन के हर पल चलता है
आम इंसान को जरूरतें सीमित उनको
पूरा करके खुशी का पल जीता है ।
खुशी दौलत से नहीं सुकून से आती है
इसलिए जिंदगी हर तबके की गुजर जाती है ।।

