खुद से खुद की कमजोरियों

से लड़ना पड़ता है,

उन पर जीत हासिल करके

सफर शुरू करना पड़ता है,

जिस दिन खुद से जीत जाओगे

लक्ष्य को हासिल कर पाओगे ।

इंसान बेपनाह खूबियों का

ईश्वरीय वरदान है,

अपने आत्मविश्वास से कुछ भी

हासिल करने में समर्थवान है,

खुद के आत्मबल के संबल से

से हर चुनौती जीती जा सकती है

यही तो कुदरत का वरदान है ।।