खुद से लगाया आग खुद के घर को

फिर रो क्यों रहा है चीख चीख करके

नफरत का बीज बोया तो मोहब्बत

कहां उगेगा

धर्म के उन्माद से नफरत ही जन्म लेगा ।

इंसान इंसान से क्यों बैर कर रहा है

एक दूसरे के खुशियों में विष घोल रहा है

जब एक दूसरे के साथ मोहब्बत का था

सलूक,

इंसानियत से रोशन था हर घर था महफूज,

खुद से जलाया खुद को जो बनाया था मर मर के

फिर रो क्यों रहा है चीख चीख कर के ।।