
खुद से जुदा होकर खुद फना हो जाऊंगा
ये जिंदगी तेरे बदलते रूप में मैं समा जाऊंगा
ना गम होगा ना खुशी ना होगी कोई बेबसी
तेरे हर उतार चढ़ाव में मैं घुल जाऊंगा ।
तूं हंसेगी या मुस्कराएगी मुझे फर्क नहीं
तेरे साथ साथ मैं भी मुस्कराऊंगा
एक पल के लिए भी तूं उदास होगी तो
मैं साथ छोड़ कहीं और चला जाऊंगा ।
ऐ जिंदगी तेरे हर उतार चढ़ाव में मैं घुल जाऊंगा ।।
