खुद को पहचान पाना इंसान की फितरत नहीं
वह तो दूसरों में ही खामियां ढूंढता रहता है ।
आइना सामने रखकर खुद से बातें करते हैं
खुद को पहचानने की भूल करते हैं अक्सर ।
फब्तियां उछालते हैं दूसरों पर
आरोपों के नए नए तीर चलाते हैं
जिन उलझनों में अपने को उलझाए रखते हैं
उन्ही में औरों को उलझाए रखते हैं ।।

