खुद की हिफाजत करना है तो

सच का सामना करना है,

झूठ कुछ पल का साथी जरूर है

पर सच तो जीवन भर साथ रहना है,

सच वो नहीं जो दिखता है बार बार,

सच तो वो है जो दिल में धड़कता

है तार तार,

मानो या ना मानो पर दुनिया झूठ के

सुनहरे चादर से ढकी है,

पर कोई चादर उठा सच देखने का साहस

नहीं करता ,

क्योंकि सच दिख जायेगा जब बदसूरत

चेहरा नजर आ जाएगा,

शराफत और अच्छाई का भेद खुल जायेगा ।।