ईश्वर ने एक खूबसूरत दुनिया बनाई

इस दुनिया में इंसान और उसके जीने के

साधन बनाए,

खूबसूरत तन दिए और बुद्धि का

अपरिमित भंडार दिए,

फिर भी इंसान कितना खाली है

अपने नाकामियों को छिपाने के लिए

इस खूबसूरत सृष्टि में ही कमी देखता है,

इंसान को कुदरत ने सिर्फ कर्म क्षेत्र दिया

अपने कर्म से ही अपने संसार का निर्माण

कर सकता है ।

कर्म ही हमारा धर्म है ,

यही जीवन चक्र का मूलमंत्र है ,

वक्त और किस्मत का आधार बस कर्म है ।।