खो गई पहचान अजनबी हो गया

दुनिया के भीड़ में मैं अकेला रह गया

भूल गए सब जो कभी अपने होते थे

अब तो बुझा दीपक बन कर रह गया ।

शिकवा नहीं किसी से ना शिकायत

किसी से है

वक्त की नजाकत है और कुछ नहीं है

सपनों के खंडहर में अकेला खड़ा हूं मैं

उम्मीद की रोशनी में बिखर के रह गया ।।