वैसे तो जिंदगी जीते हैं सभी
कुछ लोगों की जिंदगी खास होती है
उनकी दौलत और शोहरत की
दुनिया दाद देती है
वो आम लोगों से अलग होते है
उनकी पहचान खास होती है ।
क्या आम लोग समाज के अलग प्राणी हैं
जिनको सिर्फ इस्तेमाल किया जाता है
सारे खास लोगों को बनाने आम लोगों का हाथ
होता है,
जिसको सदा भुला दिया जाता है ।।

