खंडहर हो गई इमारत

जो कभी सुंदर और मजबूत थी

अब तो हर रोज कोई ना कोई कोना

मरम्मत का इजहार करता है

कभी दीवार कभी छत कभी

गिरते प्लास्टर

अब तो ऐसा लगता है कभी

कभी मजबूती आ नहीं सकती

और जीवन सुरक्षित रह नहीं सकता

इसको जमींदोज भी नही किया जा सकता

वरना इसका अस्तित्व मिट जायेगा

वरना सुंदर इमारत इतिहास बन जायेगा ।।